फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   screning started in chamba for tb and other patient

जिले में क्षय, कुष्ठ और गैर संचारी रोगों के रोगियों की होगी स्क्रीनिंग

Thu, 19 Nov 2020 06:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
screning started in chamba for tb and other patient
चंबा। जिले में स्वास्थ्य विभाग की 600 स्वास्थ्य टीमें क्षय, कुष्ठ और गैर संचारी रोगों से ग्रस्त रोगियों की स्क्रीनिंग करेंगी। इससे पता लगाया जा सकेगा कि जिले में इन बीमारियों से कितने लोग ग्रस्त हैं। इन बीमारियों के साथ कोरोना संक्रमण लक्षणों से ग्रसित लोगों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन

स्क्रीनिंग के दौरान अगर किसी भी व्यक्ति में कोरोना संबंधित लक्षण नजर आएंगे, तो उसे कोरोना की जांच के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भेजा जाएगा। इसके अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों का ब्यौरा तैयार कर उनके इलाज की व्यवस्था की जाएगी। इससे जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण और अन्य गंभीर बीमारियों को फैलने से रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि बीमारियों से ग्रसित लोगों की स्क्रीनिंग करने के लिए जिले में 25 नवंबर से लेकर 27 दिसंबर तक प्रदेश भर में हिम सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में भी स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए जिला चंबा में भी अभियान को चलाया जा रहा है। सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को टीमों का गठन करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत क्षय रोगियों, कुष्ठ रोगियों और गैर संचारी रोगों से ग्रस्त रोगियों जैसे उच्च रक्तचाप और मधुमेह और कोविड-19 की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी और सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों, एसटीएस और एसटीएल ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed