फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   scorched woman extinguishing forest fire

जंगल की आग बुझाते झुलसी महिला

Fri, 29 Apr 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
scorched woman extinguishing forest fire
मेल पंचायत के गांव बासा में जंगल की आग से जलती गोशाला। - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत मेल के गांव बासा में जंगल की आग गोशाला तक पहुंच गई। आग को बुझाते हुए एक महिला भी झुलस गई है जिसे सिविल अस्पताल डलहौजी में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार देर रात मेल गांव के साथ लगते जंगल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग करनैल सिंह की गोशाला तक पहुंच गई जिससे मवेशियों में भगदड़ मच गई। उनकी आवाजें सुनकर करनैल सिंह और उनकी पत्नी गोड़ी देवी वहां पहुंचे। उन्होंने गोशाला के अंदर देखा तो वहां बंधे दो मवेशी जलकर मर चुके थे जबकि अन्य मवेशियों को उन्होंने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

आग उनके घर की तरफ बढ़ रही थी। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आग को घर तक पहुंचने से रोक लिया। इस दौरान आग की चपेट में आने से गोड़ी देवी भी झुलस गईं। घटना की खबर मिलते ही शुक्रवार सुबह भटियात के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल नागरिक अस्पताल डलहौजी पहुंचे। यहां उन्होंने आग से झुलसी महिला का कुशलक्षेम जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ डलहौजी के उपमंडलाधिकारी जगन ठाकुर, तहसीलदार और अस्पताल के चिकित्सक उपस्थित रहे। पीड़ित महिला के परिजनों को मौके पर तीन हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई। वहीं गोशाला को आग से एक लाख का नुकसान हुआ है। उपमंडलाधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवार को राहत राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed