{"_id":"66cdad94e0fe51f2ef060e77","slug":"science-model-exhibition-will-be-held-simultaneously-in-three-districts-chamba-news-c-88-1-cmb1003-131880-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीन जिलों की एक साथ लगेगी विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीन जिलों की एक साथ लगेगी विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सक्लूसिव
इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में हुआ बदलाव
पहले दो जिलों की साथ लगती थी प्रदर्शनी
पंकज सलारिया
चंबा। स्कूली विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दिलचस्पी बढ़ाने के लिए हर साल आयोजित होने वाली इंस्पायर मानक कार्यक्रम मॉडल प्रदर्शनी अब तीन जिलों की एक साथ होगी। इस संदर्भ में डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से नया प्रयोग किया जा रहा है। माना जा रहा है कि बच्चों की जिलावार संख्या कम होने के चलते इस बार तीन जिलों की एक साथ मॉडल प्रदर्शनी सजेगी। हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा की इंस्पायर प्रदर्शनी एक साथ होगी। हमीरपुर को इस बार मेजबानी का मौका मिला। नए प्रयोग के साथ पहली बार हमीरपुर में इंस्पायर प्रदर्शनी लगेगी। जानकारी के मुताबिक पिछले सात सालों में इंस्पायर मानक कार्यक्रम मॉडल प्रदर्शनी में लगातार बदलाव हुए हैं। पहले जहां कार्यक्रम के तहत मिलने वाली राशि को वर्ष 2017 में पांच हजार से दस हजार किया गया तो वहीं, दूसरी तरफ अगले वर्ष इसका स्वरूप भी बदला गया। अब तीन जिलों के वैज्ञानिक एक ही मंच पर जुटेंगे।
क्या है इंस्पायर मानक
इंस्पायर के तहत स्कूली विद्यार्थी ऑनलाइन नॉमिनेशन करते हैं। नॉमिनेशन के समय विद्यार्थियों को साइंस मॉडल को लेकर इनाेवेटिव आइडिया देना होता है। इसके तहत बेहतर आइडिया देने वाले विद्यार्थियों को चयनित किया जाता है और मॉडल निर्माण के लिए दस हजार रुपये की राशि दी जाती है। इस राशि से तैयार होने वाले मॉडल को विद्यार्थी साइंस प्रदर्शनी में प्रदर्शित करते हैं। बेहतर मॉडल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नामित किया जाता है।
इंस्पायर के जिला नोडल अधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया कि अब तीन जिलों की एक साथ प्रदर्शनी लगेगी। इसके बारे में सूचना मिली है। कहा कि जल्द आगामी दिनों में प्रबंधन की ओर से तिथि घोषित की जाएगी।