फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Science laboratories will be renovated

विज्ञान प्रयोगशालाओं का होगा जीर्णोद्धार

Fri, 17 Jun 2022 09:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Science laboratories will be renovated
चंबा। जिले के 19 सरकारी स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाओं का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस संदर्भ में बजट का प्रावधान हो गया है। साथ ही पहले चरण के कार्य के लिए राशि भी स्कूलों को आवंटित कर दी गई है। प्रत्येक स्कूल के लिए करीब चार लाख का बजट भेजा गया है। इस राशि से जहां 14 स्कूलों में प्रयोगशालाओं की मरम्मत होगी तो वहीं दूसरी ओर पांच स्कूलों में कमरों का भी निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल प्रबंधक फर्नीचर की खरीद भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

बजट की व्यवस्था होने के बाद अब विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। जानकारी के अनुसार जिले की विभिन्न वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में विज्ञान प्रयोगशालाओं की मरम्मत काफी समय से नहीं हुई थी। साथ ही कुछ स्कूलों में प्रयोगशाला के लिए कमरों की भी कमी थी। जिला प्रशासन ने इसके लिए सामाजिक उत्तरदायित्व योजना (सीएसआर) के तहत बजट का प्रावधान किया है।
विज्ञापन

पांच नए कमरे बनेंगे, 14 स्कूलों में होगी मरम्मत
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहो, ककीरा, पुखरी, भलेई, बैरागढ़ और झज्जाकोठी में प्रयोगशालाओं के लिए नए कमरे बनेंगे। बाथरी, बनीखेत, ब्वॉयज स्कूल भरमौर, उदयपुर, भड़ियांकोठी, रायपुर, छतराड़ी, चकलू, मैहला, पुर्थी, साच, मंजीर और धुलारा में प्रयोगशालाओं की मरम्मत की जाएगी। समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि इन कार्यों के पूरा होने पर उपयोगिता प्रमाण पत्र भी जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed