{"_id":"627559b2443e05308173218b","slug":"school-in-charge-did-not-reach-the-meeting-notice-will-be-issued-chamba-news-sml407980176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में नहीं पहुंचे स्कूल प्रभारी, जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में नहीं पहुंचे स्कूल प्रभारी, जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। कोरोना महामारी के चलते स्कूल स्तर पर दो साल बाद शुरू हो रहीं खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए कुछ स्कूलों के मुखिया गंभीर नहीं हैं।
इसका खुलासा भरमौर में आयोजित बैठक के दौरान हुआ है। बैठक में करीब 15 स्कूलों के प्रभारी गैरहाजिर रहे। बैठक से दूरी बनाने वाले इन स्कूल प्रभारियों पर अब कार्रवाई की जाएगी।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने बैठक से अनुपस्थित स्कूल प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दे दिए हैं। इन स्कूल प्रभारियों को नोटिस जारी होने के बाद सात दिनों के भीतर अपना पक्ष रखना होगा। अगर इनका जवाब संतुष्टि भरा नहीं रहता है तो विभाग की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। नोटिस जारी होने के आदेशों के बाद स्कूल प्रभारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी के चलते गत दो साल खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं हो पाया है। इस साल निदेशालय के आदेशों के बाद दोबारा जोन वाइज स्कूल स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू होने जा रही हैं। बैठक में विभाग ने सभी स्कूूल प्रभारियों को उपस्थिति दर्ज करवाने के निर्देश दिए थे लेकिन 15 स्कूलों के प्रभारियों ने बैठक में उपस्थिति दर्ज करवाना जरूरी नहीं समझा। बहरहाल अब इनको अपना पक्ष रखना होगा। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने खबर की पुष्टि की है।