फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Satellite survey will be done again regarding house tax, signatures of house owners and councilors will be taken first.

Chamba News: गृहकर को लेकर दोबारा होगा सेटेलाइट सर्वे, पहले लिए जाएंगे मकान मालिकों और पार्षदों के हस्ताक्षर

Mon, 30 Oct 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 30 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Satellite survey will be done again regarding house tax, signatures of house owners and councilors will be taken first.
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत 11 वार्डाें में हाउस टैक्स की दरें तय करने के लिए नवंबर के पहले सप्ताह में सर्वे करने के लिए शिमला से टीम पहुंचेगी। इसके लिए नगर परिषद चंबा को पत्र मिल चुका है।
विज्ञापन

शिमला से आने वाली टीम सर्वे से पहले संबंधित मकान मालिक और संबंधित वार्ड पार्षद के हस्ताक्षर लेगी। इसके बाद वार्ड स्तर पर सर्वे किया जाएगा। संपत्ति के हिसाब से सर्वे किया जाएगा। दरें भी संपत्ति के हिसाब से तय की जाएंगी। वर्तमान में पुरानी गृह प्रणाली के तहत ही गृहकर वसूला जा रहा है। गृह कर के लिए वर्तमान में नगर परिषद के पास स्टीक पैमाना नहीं है। सेटेलाइट सर्वे हो जाने के बाद नगर परिषद चंबा को गृहकर लेने के लिए एक स्टीक पैमाना मिलेगा। इसके तहत ही नई गृह कर की दरें लागू होंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिमला एजीआईएससी (आर्य भट्ट जियो इन्फार्मेटिक्स एंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर) को नगर परिषद चंबा ने सर्वे के लिए आमंत्रित किया है। इसके लिए नगर परिषद चंबा काफी समय से प्रयास कर रही थी। अब यह कंपनी चंबा पहुंचेगी और सेटेलाइट सर्वे करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर परिषद चंबा के तहत आते 11 वार्डाें में करीब 4500 से अधिक मकान हैं। इनसे नगर परिषद गृह कर वसूलती है। वर्तमान में सही गृह कर नगर परिषद को नहीं मिल रहा है। नगर परिषद की ओर से वर्तमान में पांच सौ से लेकर पचास हजार तक गृह कर लिया जा रहा है। सर्वे के बाद संपत्ति के हिसाब से गृह कर की दरें तय होंगी। माना जा रहा है कि सर्वे के बाद गृह कर की दरें बढ़ भी सकती है।
--
नगर परिषद चंबा के वार्ड
नगर परिषद के तहत सुराड़ा, सपड़ी, चौगान, हरदासपुरा, जनसाली, सुल्तानपुर, हटनाला, कसाकड़ा, चौतड़ा, धड़ोग सहित जुलाहकड़ी वार्ड आते हैं। यहां कंपनी की टीम सर्वे के लिए डोर-टू-डोर पहुंचेगी।
--
इससे पहले भी हो चुका है सर्वे
नई गृह कर की दरें तय करने को लेकर शहर में पहले भी वर्ष 2018-19 में सर्वे हो चुका है। इसी के आधार पर नगर परिषद ने नई दरें तय की थीं। प्रति स्कवेयर मीटर के हिसाब से गृह कर वसूलने की रणनीति बनाई थी, मगर शहरवासियों के विरोध का सामना नगर परिषद को करना पड़ा। शहरवासियों का यह तर्क था कि नगर परिषद की ओर से ज्यादा दरें तय की गई हैं। ऐसे में नगर परिषद ने दोबारा सर्वे करवाने के लिए लिखा। बहरहाल, अब दोबारा सर्वे के लिए टीम चंबा पहुंच रही है।

--
नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप ने बताया कि शिमला से ही सरकारी कंपनी अब गृहकर के लिए सर्वे करेगी। नवंबर के पहले सप्ताह में टीम पहुंचेगी। कहा कि इसके बाद शहर के हरेक वार्ड सर्वे किया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed