{"_id":"65b1485bcab0fe9c7503d564","slug":"sarol-medical-college-could-not-be-shifted-to-the-new-building-chamba-news-c-88-1-ssml1006-17074-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नए भवन में सरोल शिफ्ट नहीं हो पाया मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नए भवन में सरोल शिफ्ट नहीं हो पाया मेडिकल कॉलेज
Wed, 24 Jan 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा। सरोल में तैयार हो चुके नए भवन में मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट करने में सरकार और प्रबंधन लेटलतीफी कर रहे हैं।
पहले नए भवन में ओपीडी सहित अन्य सेवाओं को शिफ्ट करने की योजना बनाई गई थी। दिसंबर के बाद अब जनवरी भी खत्म होने वाला है, लेकिन मेडिकल कॉलेज को अभी तक नए भवन में शिफ्ट नहीं किया गया है। इसकी वजह से मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिंजर मेले के समापन के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चंबा दौरे पर आए थे तो उन्होंने सरोल में मेडिकल कॉलेज के नए भवन का भी औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और कंपनी को निर्देश दिए थे कि दिसंबर तक बचे हुए कार्य को पूरा कर मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट किया जाए। सरकार की तरफ से भी नए भवन में मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट करने के लिए कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हो रहे हैं। इसके चलते प्रबंधन चाहकर भी नए भवन में मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट नहीं कर पा रहा है।
नए भवन में ओपीडी की उचित व्यवस्था की गई है। मरीजों के बैठने से लेकर अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। मौजूदा समय में ओपीडी के बाहर मरीजों को धक्के खाने पड़ते हैं। उनके लिए खड़े होेने और बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। नए मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी के बाहर उचित व्यवस्था की गई है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर एसएस डोगरा ने बताया कि सरकार की तरफ से जैसे ही मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट करने के आदेश होंगे। उसके उपरांत नए भवन में मेडिकल कॉलेज की सेवाओं को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
--