फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sand-gravel was transported from the pit and the crusher was presented with the bill.

Chamba News: रेत-बजरी खड्डा से ढोकर लगाई, क्रशर के पेश कर दिए बिल

Wed, 24 Jan 2024 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Jan 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sand-gravel was transported from the pit and the crusher was presented with the bill.
सिहुंता। विकास खंड भटियात के तहत खदेट पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितताएं बरती जा रही हैं।
विज्ञापन

इसका खुलासा स्थानीय पंचायत प्रधान मधुबाला ने किया है। प्रधान ने आरोप लगाया है कि एक वार्ड में टैंक के निर्माण कार्य के दौरान रेत और बजरी खड्ड से ढोकर लगाई गई। इसके क्रशर प्लांट के फर्जी बिल प्रस्तुत कर दिए गए। उन्होंने पंचायत सचिव पर भी इस मामले को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

प्रधान ने बताया कि जब खड्ड से रेत-बजरी का प्रयोग किया गया तो बिल कहां से लग गए। उन्होंने जिला प्रशासन और खंड विकास अधिकारी से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। प्रधान ने बताया कि वह पांच दिसंबर को बैठक में भाग लेने के लिए पंचायत भवन गई थीं। पंचायत सचिव ने बिल प्रस्तुत किए और बिल पास करने के बारे में कहा। उन्होंने काम देखने के बाद बिल पास करने की बात कही। बताया कि इस बारे में स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि खड्ड से रेत और बजरी लाई जा रही है। बहरहाल, अब संबंधित वार्ड सदस्य की ओर से बिल प्रस्तुत किए हैं। उधर, खंड विकास अधिकारी भटियात मनीष कुमार ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। इस मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed