{"_id":"5d4da3c48ebc3e6cbd38f784","slug":"salooni-team-won-kabbadi-final-chamba-news-sml3034208115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलूणी स्कूल के नाम रही कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलूणी स्कूल के नाम रही कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भांदल में अंडर-19 ब्वॉयज खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले खेले गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में तीस स्कूलों के 407 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
भांदल स्कूल के प्रधानाचार्य जीत सिंह वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कबड्डी का फाइनल मुकाबला सलूणी और किहार स्कूल की टीमों के बीच में खेला गया। इसमें सलूणी की टीम ने बेहतर खेल के दम पर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भजोत्रा और तेलका के बीच में खेला गया। इसमें भजोत्रा की टीम विजेता बनी। जबकि बैडमिंटन का फाइनल लाहरा और डांड स्कूल के बीच में खेला गया। इसमें लाहरा की टीम विजेता बनी। बालीवॉल में भांदल और सलूणी के बीच में शनिवार को खेला जाएगा। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे थे।