फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sale of wheat seeds starts, department will send demand for four hundred more quintals

Chamba News: गेहूं के बीज की बिक्री शुरू, चार सौ क्विंटल की और मांग भेजेगा विभाग

Sun, 03 Nov 2024 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 03 Nov 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
Sale of wheat seeds starts, department will send demand for four hundred more quintals
चंबा। नवंबर शुरू होने के साथ जिले में गेहूं के बीज की बिक्री भी शुरू हो गई है। कृषि विभाग की ओर से पंजीकृत सोसायटी के जरिये बीज किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। जिले में अब तक 1400 क्विंटल बीज पहुंचा है।
विज्ञापन

इसे विभाग की ओर से साढ़े 35 रुपये किलोग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा है। वहीं, अब विभाग चार सौ क्विंटल बीज की मांग और भेजेगा। इसके लिए विभाग की ओर से औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में 33 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की बिजाई की जाती है। ऐसे में विभाग की ओर से मांग के अनुसार ही बीज मंगवाया जाता है। इस बार विभाग की ओर से 1400 क्विंटल बीज पहले चरण में मंगवाया है। इसे सोसायटी और विभागीय विक्रय केंद्रों में भेज दिया है। किसानों तक आसानी से बीज पहुंच रहा है। दूसरी तरफ, बारिश न होने के कारण किसान बीज तो खरीद रहे हैं, मगर अभी तक खेतों में बिजाई शुरू नहीं कर पाए हैं। भटियात क्षेत्र में सबसे ज्यादा गेहूं का उत्पादन होता है। भरमौर-पांगी क्षेत्र में इसका उत्पादन कम होता है। गौरतलब है कि विभाग की ओर से कृषि प्रसार अधिकारियों के जरिये बीज का वितरण किया जाता है। साथ ही अधिकारी भी किसानों को पैदावार बढ़ाने संबंधित टिप्स देते हैं। जिले में 39 कृषि प्रसार अधिकारियों के पद रिक्त हैं। ऐसे में विभाग सोसायटी और विक्रय केंद्रों के जरिये ही किसानों तक बीज पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि 1400 क्विंटल बीज फील्ड पर विक्रय के लिए भेज दिया गया है। कहा कि 400 क्विंटल बीज की डिमांड और भेजी जा रही है। कहा कि जैसे ही बीज पहुंचेगा। विक्रय के लिए भेज दिया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed