फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Safe delivery of pregnant woman moaning on the road in PHC

Chamba News: सड़क पर कराह रही गर्भवती का पीएचसी में करवाया सुरक्षित प्रसव

Tue, 11 Jul 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 11 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Safe delivery of pregnant woman moaning on the road in PHC
चंबा। भारी बारिश के दौरान जहां जिला मुख्यालय के सभी संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं तो इसी बीच चंबा-तीसा मार्ग पर एक गर्भवती महिला रात पर गत्ति घार के पास फंसी रही। रविवार रात को गर्भवती को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। महिला को पहले ही बता दिया गया था कि उसकी हाई रिस्क डिलीवरी होगी। इसके चलते परिजन महिला को निजी गाड़ी के जरिये टांडा लेकर रवाना हुए लेकिन रात करीब 12:00 बजे उनकी गाड़ी गत्ति घार के पास फंस गई। सोमवार सुबह 7:00 बजे महिला के परिजनों ने जिला प्रशासन के साथ संपर्क किया।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से खंड चिकित्सा अधिकारी पुखरी को इसके बारे में सूचना दी गई और महिला की मदद करने को कहा गया। सुबह 7:00 बजे खंड चिकित्सा अधिकारी ने पीएचसी पुखरी की टीम को तुरंत गत्ति घार में जाकर महिला के स्वास्थ्य की जांच करने को कहा। सूचना मिलते ही डॉक्टर और उनकी टीम तुरंत गत्ति घार पहुंच गई। डॉक्टर ने महिला की पूर्ण रूप से जांच की तो पाया कि उसका ब्लड प्रेशर काफी अधिक था। इससे उसकी डिलीवरी जोखिम भरी थी लेकिन सड़क बंद होने के कारण महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज या टांडा भी नहीं भेजा जा सकता था। महिला की तबीयत खराब हो रही थी जिसे देख डॉक्टर और उनकी टीम ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर और स्टाफ नर्सों ने अपने अनुभव के बलबूते महिला का प्रसव करवाने का फैसला लिया। परिवार इस बात से चिंतित था कि जिस प्रसव को वह मेडिकल कॉलेज चंबा में नहीं करवा रहे थे। वही प्रसव एक छोटे से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कैसे होगा लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर सुरेंद्र भाटिया और उनकी टीम ने महिला का सुरक्षित प्रसव कर दिखाया। अब जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। परिवार ने इस खुशी में पीएचसी के स्टाफ को भेंट स्वरूप नकद राशि देनी चाही लेकिन स्टाफ ने उसे नहीं लिया और इसे अपना फर्ज बताया।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवदीप राठौर ने बताया कि महिला की हाई रिस्क डिलीवरी थी जो पीजीआई में अपनी जांच करवाकर चंबा लौटी थी। इमरजेंसी को देखते हुए पीएचसी स्टाफ ने महिला का प्रसव कर दिखाया। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed