{"_id":"5fb66fcb8ebc3e9b917487cc","slug":"saal-khud-suicide-case-employee-body-found-hanging-from-tree-chamba-news-sml3518606112","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल खड्ड में पेड़ से लटका मिला बेलदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल खड्ड में पेड़ से लटका मिला बेलदार का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर चमीणू के समीप साल खड्ड में लोक निर्माण विभाग में कार्यरत बेलदार का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि कर्मचारी ने आत्महत्या की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पत चल सकेगा। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह मामला वीरवार को सामने आया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
मृतक की पहचान सोभिया राम (56) निवासी गांव रोठा डाकघर रजिंडू के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। जानकारी के अनुसार सोभिया राम लोक निर्माण विभाग में बतौर बेलदार कार्यरत था। पिछले करीब तीन दिनों से वह घर नहीं पहुंचा था।
परिजनों ने गांव में रिश्तेदारों के यहां तलाश की। मगर कोई सुराग नहीं लगा। वीरवार को कुछ ग्रामीणों ने साल खड्ड के समीप पेड़ से शव लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा और शव की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचित किया। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार का शक संदेह नहीं जताया है। पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक चंबा अरुल कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव परिजनों के सुपुर्द कर लिया है। इसके साथ ही आगामी जांच की जा रही है।