{"_id":"6518559bb0bf47064d00caf6","slug":"rs-5983-crore-will-be-spent-on-development-works-in-bharmour-negi-chamba-news-c-88-1-cmb1003-8834-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 59.83 करोड़ : नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 59.83 करोड़ : नेगी
Sat, 30 Sep 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 30 Sep 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत स
भरमौर (चंबा)। राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के तहत भरमौर में विभिन्न विकास कार्यों पर 59 करोड़ 83 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।
मिनी सचिवालय के सभागार में जनजातीय परियोजना सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने कहा कि योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। उन्कृहोंने षि, उद्यान, पशुपालन एवं स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए संयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित बनाने को कहा। खंड विकास अधिकारी को पंचायत स्तर पर लगाए जाने वाले शिविरों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। निर्णय लिया गया कि वूल फेडरेशन के पालमपुर स्थित कार्यालय का भरमौर में स्थानांतरण किया जाएगा।
कृषि विभाग के अधिकारियों को मटर की खेती को लेकर प्रोत्साहन स्वरूप एक गांव को गोद लेने के लिए कहा। भेड़पालकों से जुड़े मामलों पर समीक्षा के दौरान मंत्री ने तीन विभिन्न शीप डिपिंग टैंकों को तत्काल प्रभाव से कार्यशील करने को कहा। निर्देश दिए कि भरमाणी माता मंदिर के समीप एक अतिरिक्त शीप डिपिंग टैंक के निर्माण की संभावना तलाशी जाए।
विज्ञापन
वन्य प्राणियों के अवैध शिकार की रोकथाम को लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। नेगी ने वन विभाग की समीक्षा के दौरान एक हर्बल गार्डन स्थापित करने को कहा। बैठक में प्रमुख विभागों के जिला अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के भी निर्देश दिए। निर्देश दिए कि जनजातीय क्षेत्र से गैर जनजातीय क्षेत्रों में डेपुटेशन पर भेजे गए अधिकारियों को तुरंत वापस बुलाया जाए। स्थानीय विधायक एवं जनजातीय सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष डॉ. जनक राज ने जनजातीय क्षेत्र के जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया। उन्होंने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आग्रह भी किया।