फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Roof collapses during wedding ceremony, injuring 31 people; celebrations turn into screams

Chamba News: शादी समारोह में टूटी घर की छत, 31 लोग घायल, चीखों में बदला जश्न

Sun, 07 Dec 2025 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Dec 2025 06:43 AM IST
विज्ञापन
Roof collapses during wedding ceremony, injuring 31 people; celebrations turn into screams
मकान की छत गिरने के बाद घायल महिला तीसा अस्पताल में उपचाराधीन।  संवाद
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत आती ग्राम पंचायत जुंगरा के गांव शहवा में शादी समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। कच्चे मकान की छत अचानक टूटने से करीब 31 लोग घायल हो गए हैं। जश्न चीखों में बदल गया। यह हादसा शनिवार को दोपहर बाद हुआ।
विज्ञापन

लोग मकान की छत पर बैठकर नाटी देख रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। जहां राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। दो लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहवा गांव में शादी थी। शादी के अंतिम दिन जातर का आयोजन किया जा रहा था। जातर के दौरान नाटी प्रस्तुत की जा रही थी। लोग छत पर बैठकर नाटी का आनंद उठा रहे थे। इसी दौरान अचानक छत गिर गई जिससे करीब 31 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में शिरकत करने पहुंचे लोगों को सिर और टांगों में चोटें आई हैं। सिविल अस्पताल तीसा में निजी वाहनों और एंबुलेंस के जरिये घायलों को पहुंचाया गया।
घायलों को उपचार दिया जा रहा है। दो को गंभीर हालत में चंबा रेफर किया है। वहीं, दूसरी तरफ प्रशासन की ओर से फौरी राहत देने की भी व्यवस्था बनाई जा रही है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में जान की हानि नहीं हुई है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों सहित थाना प्रभारी तीसा अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे।

एसडीएम तीसा राजेश कुमार का कहना है कि इस बारे जानकारी मिली है। मौके पर जाकर घटनास्थल का दौरा किया। करीब 31 लोग इस हादसे में घायल हुए है। घायलों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed