{"_id":"64e3a2690f2f5313f80cf187","slug":"road-not-even-half-kilometer-built-in-two-years-chamba-news-c-88-1-cmb1002-5638-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दो साल में आधा किमी भी नहीं बनी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दो साल में आधा किमी भी नहीं बनी सड़क
Mon, 21 Aug 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार (चंबा)। रठियार पंचायत के डुगली से चाजूई तक दो किमी सड़क बनाने का कार्य डेढ़ साल से अधर में लटका है। दो साल पहले लोक निर्माण विभाग ने डुगली से चाजूई तक सड़क बनाने का कार्य आरंभ किया था लेकिन आज दिन तक आधा किलोमीटर सड़क का निर्माण भी नहीं हो पाया। सड़क का निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि दो किलोमीटर सड़क का निर्माण होने से क्षेत्र की करीब डेढ़ हजार की आबादी को लाभ पहुंचेगा लेकिन ठेकेदार की लेटलतीफी के चलते सड़क कार्य बंद पड़ा हुआ है। इससे ग्रामीणों का सड़क से जुड़ने का इंतजार काफी लंबा होता जा रहा है। ग्रामीणों अनिल कुमार, विरेंद्र, राकेश कुमार पारस कुमार, सुरेंद्र कुमार, कृष्ण पाल आदि ने बताया कि पूर्व विधायक पवन नैयर ने इस सड़क कार्य का भूमि पूजन किया था। इस दौरान अधिकारियों को बिना विलंब सड़क कार्य पूरा करने के आदेश दिए गए थे लेकिन यह कार्य आज दिन तक पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में क्षेत्र का विकास रुका हुआ है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क का कार्य जल्द से करवाया जाए।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल ने बताया कि दो दिन के बाद कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसके बारे में ठेकेदार को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल ने बताया कि दो दिन के बाद कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसके बारे में ठेकेदार को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन