Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Revenue Lok Adalats will be held on 28 and 30 June

Chamba News: 28 और 30 जून को लगेंगी राजस्व लोक अदालतें

Wed, 25 Jun 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Revenue Lok Adalats will be held on 28 and 30 June
चंबा। प्रदेश में प्रत्येक माह के अंतिम दो कार्य दिवसों पर राजस्व लोक अदालतें लगेंगी। जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि जिले की समस्त तहसीलों, उप तहसीलों के तहत तहसीलदार, नायब तहसीलदार 28 और 30 जून को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में विभिन्न चिह्नित स्थानों पर विशेष शिविर लगाएंगे। शिविरों में लंबित इंतकाल, तकसीम भूमि, निशानदेही एवं राजस्व संबंधी मामलों का निपटारा किया जाएगा। 28 जून को चंबा के तहत पटवार भवन लुड्डू स्थित करियां, पुखरी के उप तहसील कार्यालय पुखरी, धरवाला के पटवार भवन सुनारा, साहो के उप तहसील कार्यालय साहो, भरमौर के पटवार भवन भरमौर, होली के तहसील कार्यालय होली, पटवार भवन गरोला, भटियात के पटवार भवन चुवाड़ी, परछोड़, सिहुंता के कामला और सलूणी के तहसील कार्यालय सलूणी, पटवार भवन सलूणी, डियुर, भलेई उप तहसील कार्यालय भलेई, तेलका उप तहसील कार्यालय तेलका, पांगी के पंचायत भवन पुर्थी और डलहौजी के भटोली और बनीखेत पटवार भवनों में राजस्व अदालतें लगेंगी। इसी क्रम में 30 जून को चंबा के पटवार भवन चंबा-प्रथम, पुखरी के पटवार भवन दुलाहर, साहो के उप तहसील कार्यालय साहो, भरमौर के तहसील कार्यालय भरमौर, होली के पटवार भवन होली व तहसील कार्यालय होली, भटियात के पटवार भवन कुड्डी व रायपुर, सिहुंता के तहसील कार्यालय सिहुंता, सलूणी के तहसील कार्यालय सलूणी, भलेई के उप तहसील कार्यालय भलेई, तेलका के उप तहसील तेलका, पांगी के तहसील कार्यालय पांगी स्थित किलाड़, डलहौजी के तहसील कार्यालय डलहौजी और पटवार भवन द्रमण में राजस्व लोक अदालतें आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed