{"_id":"61b228b898480d1f863e791c","slug":"retired-workers-deprived-of-pension-even-after-one-year-chamba-news-sml392898845","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल बाद भी सेवानिवृत्त कर्मी पेंशन से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल बाद भी सेवानिवृत्त कर्मी पेंशन से वंचित
विज्ञापन
मासिक बैठक के बाद सेवानिवृत एचआरटीसी कर्मचारी कल्याण मंच चंबा के पदाधिकारी व सदस्य।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक वर्ष बाद भी पेंशन नहीं मिल पाई है। साथ ही उन्हें अन्य लाभ भी नहीं मिल पाए हैं। इसके चलते वे अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उपाध्यक्ष भूपिंद्र जसरोटिया ने साथ ही यह भी प्रबंधन से मांग की है कि जो कर्मचारी एक साल से सेवानिवृत्त हुए हैं, उनकी पेंशन जल्द लगाई जाए। इसके साथ ही ग्रेच्युटी, छुट्टियों का पैसा, चिकित्सा बिलों सहित डीए और महंगाई भत्ते का एरियर भी जल्द दिया जाए।
वीरवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कल्याण मंच चंबा की मासिक बैठक ठाकुर दीवान चंद की अध्यक्षता में पुराने बस अड्डा परिसर में हुई। इसमें सभी मंच के पदाधिकारियों ने हर माह की पेंशन पहली तारीख को मिलने पर मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम का आभार जताया। साथ ही प्रदेशाध्यक्ष बलराम पुरी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कल्याण हेतु किए गए प्रयासों की एकमत से सराहना की।
उसके बाद देश के सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी और सेना के अन्य 11 जवानों की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत पर और नालागढ़ के सेवानिवृत्त चालक जोगिंद्र की असमय मौत पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कस्तूरी लाल, टेक चंद, जय प्रकाश, ओम प्रकाश, गंगू राम, माधो राम, देशराज, गोपाल दास, कर्म सिंह, सुखदेव, कर्म चंद, सुभाष चंद, सोभिया राम, अश्विनी कुमार आदि ने भाग लिया।