फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   result of gagla school

गागला स्कूल में नौंवी कक्षा के सभी छात्र फेल

Mon, 02 Jan 2017 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 02 Jan 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
result of gagla school
गागला पंचायत के लोग। - फोटो : अमर उजाला

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागला में वार्षिक परीक्षा परिणाम में नौंवी कक्षा के सभी बच्चे फेल हो गए हैं।

विज्ञापन


इससे अध्यापकों की काबलियत पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। सोमवार को पंचायत प्रधान की अध्यक्षता में बच्चों के अभिभावकों का एक प्रतितिनिधिमंडल उपायुक्त सुदेश मोख्टा से मिला। जिसमें अभिभावकों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को एक शिकायत पत्र भेजा है।

इसमें स्कूल के अध्यापकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। पंचायत प्रधान नरेश कुमार, एसएमसी अध्यक्ष चमन प्रकाश व अभिभावकों में गुलाम नवी, विकास कुमार, कल्याण सिंह, बालकृष्ण, देश राज, पवन कुमार, रिंकू, दुनी चंद व लालू ने बताया कि हाल ही में गागला स्कूल में नवमी कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें नवमी कक्षा में पढ़ने वाले 44 छात्रों में से एक भी छात्र पास नहीं हो पाया है। जिसे लेकर जब अभिभावक अध्यापकों से मिलने गए तो अध्यापकों ने अभिभावकों को ही खरी खोटी सुना डाली।
विज्ञापन


अध्यापकों का कहना था कि आपके बच्चे स्कूल में पढ़ते नहीं हैं, जिसकी वजह से वे फेल हुए हैं। साथ ही ऐसे बच्चों को स्कूल में दोबारा दाखिला नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी परेशान हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम बनाने वाले अध्यापकों के खिलाफ पूरी जांच पड़ताल की जाए। साथ ही बच्चों के पेपर की भी जांच की जाए। उसमें दोषी पाए जाने वाले अध्यापकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि गागला स्कूल में अध्यापकों की मनमानी का सिलसिला काफी समय से चल रहा है। लेकिन इस बार अध्यापकों ने अपनी मनमानी की हद पार कर दी है। जिसे अभिभावक स्वीकार नही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मामले की जांच के निर्देश : उपायुक्त
उधर, उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। इसकी जांच पड़ताल करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed