फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Report sought on the current situation of Kanchela School

Chamba News: कंचेला स्कूल की वर्तमान स्थिति पर रिपोर्ट तलब

Wed, 24 Jan 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Jan 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Report sought on the current situation of Kanchela School
अमर उजाला में प्रका​​शित खबर।संवाद
चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कंचेला की खस्ता हालत पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग सख्त हो गया है।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी से वर्तमान स्कूल भवन की स्थिति के बारे में रिपोर्ट तलब की है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है। अब विभाग रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई करेगा। दरअसल, इस स्कूल के हालात बेहद खराब हैं। स्कूल की छत की सीलिंग गिरने वाली है। दूसरी तरफ, स्कूल में बिजली का कनेक्शन नहीं लग पाया है। स्कूल में पीने का पानी तक नहीं है। स्कूल में 35 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सीलिंग जर्जर होने के चलते जहां स्कूली बच्चों की जान पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं बच्चों को पीने के लिए पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। हालांकि, स्कूल में कहने को तो काम चल रहा है, मगर खानापूर्ति ही की जा रही है। ऐसे में अब शिक्षा विभाग ने इस मामले में संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी से संपूर्ण रिपोर्ट मांगी है। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक जितेश्वर सूर्या ने बताया कि इस मामले को लेकर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। स्कूल की वर्तमान स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आते ही आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed