{"_id":"68695d92a25412ebd009dc5b","slug":"regular-monitoring-should-be-done-to-stop-illegal-mining-amit-chamba-news-c-88-1-cmb1003-154909-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर रोक के लिए नियमित निगरानी करें : अमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर रोक के लिए नियमित निगरानी करें : अमित
Sun, 06 Jul 2025 10:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 06 Jul 2025 10:44 AM IST
विज्ञापन
जिले में अवैध खनन के मामलों पर प्रभावी रोकथाम के लिए हुए प्रयासों की समीक्षा की
बैठक में पिछले एक साल में हुई कार्रवाई पर किया गया विचार विमर्श, अधिकारियों को निगरानी के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) अमित मैहरा ने कहा कि ज़िले में अवैध खनन से संबंधित मामलों पर प्रभावी रोकथाम के लिए विभागीय स्तर पर नियमित निगरानी सुनिश्चित बनाई जाए। साथ ही संयुक्त निरीक्षण टीमों द्वारा उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। अमित मैहरा ने यह निर्देश परिधि गृह डलहौजी में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक में खनन व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अप्रैल 2024 से जून 2025 की समयावधि के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा 1044 अवैध खनन मामलों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए 773 मामलों में कंपाउंडिंग फीस के रूप में लगभग 27 लाख की धनराशि भी वसूली गई। इसी तरह 242 मामलों को न्यायालय में भेजा गया। उन्होंने बताया कि खनन विभाग द्वारा 181 मामलों में कार्यवाही करते हुए 125 मामलों के तहत 5 लाख 43 हजार 800 का कंपाउंडिंग शुल्क वसूला गया। साथ में ही खनन विभाग द्वारा 27 मामलों को न्यायालय में भेजा गया।
विभाग की ओर से इस दौरान संवेदनशील स्थानों में 306 बार आकस्मिक छापेमारी भी की गई। बताया कि अप्रैल 2024 से जून 2025 के दौरान राजस्व विभाग द्वारा 14 अवैध खनन मामलों में कंपाउंडिंग शुल्क के रूप में एक लाख वसूले गए। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अनाधिकृत खनन मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए सर्वाधिक 849 मामले पकड़े है। जिनमें से 634 मामलों में 20 लाख 50 हजार राशि की कंपाउंडिंग कर 215 मामलों को न्यायालय में भेजा गया। बैठक में कार्रवाई का संचालन जेके पुरी ने किया। इस अवसर पर एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, मंडल अधिकारी रजनीश महाजन सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।