फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rape on the pretext of marriage, accused sent to judicial custody

Chamba News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, न्यायिक हिरासत में भेजा आरोपी

Sat, 30 Sep 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 30 Sep 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Rape on the pretext of marriage, accused sent to judicial custody
चंबा। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार को चंबा की अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले मोबाइल पर लड़की से दोस्ती की। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। दोनों में काफी दिन तक बातें होती रहीं। इसके बाद शादी करने का फैसला लिया। आरोपी लड़की को शादी करने की नीयत से अपने साथ घर ले गया। यहां उसे तीन से चार दिन साथ रखा। इस दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। बाद में आरोपी ने लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर लड़की ने परिजनों को बताया। परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पहले पीड़ित का मेडिकल करवाया। उसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। अब पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed