{"_id":"670560ea47500e3602058bdb","slug":"ramlila-club-will-organize-kabaddi-league-from-today-chamba-news-c-88-1-ssml1006-134685-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आज से कबड्डी लीग करवाएगा रामलीला क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आज से कबड्डी लीग करवाएगा रामलीला क्लब
Tue, 08 Oct 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
चंबा। दशहरा के पावन अवसर पर रामलीला क्लब जडेरा कबड्डी लीग करवाएगा। दिवंगत प्रेम लाल मेमोरियल के नाम से यह लीग 11 और 12 अक्तूबर को करवाई जाएगी।
प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेता टीम को 10,000 रुपये नकद पुरस्कार मिलेगा। उपविजेता टीम को 5,100 रुपये बतौर इनाम दिए जाएंगे।
कबड्डी लीग में भाग लेने की इच्छुक टीमों को नौ अक्तूबर तक पंजीकरण करवाना होगा। आयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों और कबड्डी में रुचि रखने वाले युवाओं से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की है। राम लीला क्लब के प्रधान दलीप कुमार, उप प्रधान काकू राम, आयोजन समिति के पदाधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार, अशोक टंडन, गोविंद ठाकुर और अक्षय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
--