फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Queues of patients to get checked for heart disease

Chamba News: हृदय रोग की जांच करवाने के लिए लगीं मरीजों की कतारें

Thu, 12 Sep 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 12 Sep 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Queues of patients to get checked for heart disease
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में हृदयरोग की जांच करवाने के लिए मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। आईजीएमसी से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव मरवाह और अन्य विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

मरीजों के ईको टेस्ट भी किए गए। वीरवार को चंबा पीपल्स सोसायटी ने मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर लगाया। इसमें दिल की बीमारी का इलाज करवाने के लिए जिले भर से मरीज पहुंचे। ओपीडी के बाहर सुबह से शाम तक कतारें लगी रहीं। डॉक्टरों ने ओपीडी में पहुंचे सभी मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। कई मरीजों को ईको टेस्ट करवाने का परामर्श दिया गया। यह टेस्ट भी मरीजों का शिविर के दौरान निशुल्क किया गया। सोसायटी के राज्य अध्यक्ष उपेंद्र मनकोटिया ने बताया कि जिला चंबा काफी दुर्गम क्षेत्र है। लोगों को हृदय रोग का इलाज करवाने के लिए शिमला या चंडीगढ़ जाना पड़ता है। लोगों को चंबा में हृदय रोग की जांच करवाने की सुविधा मुहैया करवाने के उद्देश्य से सोसायटी ने शिविर शुरू किया था। शिविर में जिले भर से लोग जांच करवाने के लिए आतेे हैं।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed