फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Public toilet started in Saluni headquarters, people will get the facility

Chamba News: सलूणी मुख्यालय में शुरू हुआ सार्वजनिक शौचालय, लोगों को मिलेगी सुविधा

Sun, 05 Oct 2025 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 05 Oct 2025 05:31 AM IST
विज्ञापन
Public toilet started in Saluni headquarters, people will get the facility
असर
विज्ञापन

दो सप्ताह से मरम्मत के चलते सार्वजनिक शौचालय बंद होने से परेशान हो रहे थे लोग
व्यापार मंडल के पदाधिकारी मरम्मत के लिए आगे आए, लोगों ने जताया आभार

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। सलूणी मुख्यालय में अब शौचालय के लिए लोगों को परेशानी नहीं होगी। व्यापार मंडल सलूणी की ओर से सार्वजनिक शौचालय को दुुरुस्त करवा दिया है। इसके लिए ग्रामीणों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया है। गौरतलब है कि यह सार्वजनिक शौचालय करीब दो सप्ताह से बंद था। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सलूणी मुख्यालय में दिनभर लोगों की आवाजाही जारी रहती है। ऐसे में लोगों को शौच के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा था। ग्रामीणों की इस समस्या को प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का असर यह रहा कि व्यापार मंडल खुद शौचालय की मरम्मत के लिए आगे आया और अब शौचालय को दुरुस्त करवा दिया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन ठाकुर, महासचिव मदन ठाकुर कोषाध्यक्ष जमीत राणा, कुलदीप ठाकुर जेके ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए शौचालय दुरुस्त करवा दिया है। बताया कि सुलभ सोसायटी की ओर से यह शौचालय बनाया गया है। मगर इसकी देखरेख की कोई व्यवस्था नहीं है। अब लोगों की सुविधा के लिए व्यापार मंडल आगे आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed