{"_id":"69988ee888b2d02286008135","slug":"public-health-unit-will-be-established-in-dunali-chamba-news-c-88-1-cmb1003-175253-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दुनाली में स्थापित होगी पब्लिक हेल्थ यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दुनाली में स्थापित होगी पब्लिक हेल्थ यूनिट
Fri, 20 Feb 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने स्वास्थ्य खंड चूड़ी के तहत प्रस्तावित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना को लेकर विभिन्न अधिकारियों के साथ दुनाली में वन विभाग के भवन का निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने कहा कि ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना से इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। साथ ही मणिमहेश यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालु भी संस्थान द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित इकाई की स्थापना से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण की जाएं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि इस संस्थान का संचालन आरंभ होने से रोगियों को चिकित्सा सेवाएं और सभी महत्वपूर्ण जांचों की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी डॉ. बशीर खान और सामाजिक कार्यकर्ता सचिन ठाकुर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।