फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   protest against cow killing case

गोहत्या के विरोध में गरजे हिंदू संगठन

Mon, 26 Apr 2021 09:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
protest against cow killing case
गो हत्या के विरोध में एसडीएम सलूणी को ज्ञापन सौंपने जाते विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी। - फोटो : Chamba
सलूणी (चंबा)। तीसा की सनवाल पंचायत में की गई गोहत्या के विरोध में सोमवार को सलूणी में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के जरिये गोहत्या के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल हिंदू संगठनों के सदस्यों ने कहा कि 17 अप्रैल को सनवाल में गाय के कटे हुए अंगों के अवशेष मिले, जिसको लेकर पूरे हिंदू समाज में रोष है। गोहत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपियों को भी पकड़ा है लेकिन, उनके खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसलिए सभी हिंदू संगठनों का कहना है कि समय रहते आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो हिंदू समाज को अपने स्तर पर कोई कदम उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

कहा कि जम्मू-कश्मीर के साथ लगती चंबा की सरहदों पर पशुओं की तस्करी बढ़ गई है। चंबा से पशुओं को जम्मू पहुंचाया जाता है, जहां पर पशुओं को काटा जाता है। इसलिए प्रशासन और पुलिस को इसको लेकर गंभीर कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed