{"_id":"625847209c313512a64ed2c3","slug":"professor-should-be-posted-on-promoted-basis-chamba-news-sml405707226","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नित के आधार पर हो प्रोफेसर की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नित के आधार पर हो प्रोफेसर की तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की तैनाती पदोन्नति के आधार पर होनी चाहिए। सीधे तौर पर इन पदों पर नियुक्ति नहीं होनी चाहिए। यह मांग चंबा मेडिकल कॉलेज की सहायक प्रोफेसर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से की है। जब मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन का उद्घाटन करने पहुंचे तो उस दौरान एसोसिएशन ने अपना मांग पत्र उन्हें सौंपा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर मॉनिक सहगल ने बताया कि एसोसिएट और प्रोफेसर के पदों पर निचले पदों पर काम करने वाले डॉक्टरों को ही प्रमोशन पर लगाया जाना चाहिए। साथ ही हिमाचल के मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षुओं को पढ़ाने वाले डॉक्टरों को अकादमिक भत्ता मिलना चाहिए। पंजाब सहित अन्य राज्यों के मेडिकल कॉलेजों में यह भत्ता दिया जा रहा है लेकिन, हिमाचल में फैकल्टी को यह भत्ता नहीं मिल रहा है। कहा कि कुछ समय पहले सरकार ने चंबा मेडिकल कॉलेज में डेपुटेशन पर चिकित्सकों की तैनाती की थी।
इससे मौजूदा चिकित्सकों और मरीजों को काफी राहत मिली थी। इसी तर्ज पर उन्होंने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की चंबा में ड्यूटी लगाने की मांग की है। मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया, गायनी, मेडिसन, नेत्र और रेडियो विभाग में विशेषज्ञों की काफी कमी चल रही है। ऐसे में डेेपुटेशन पर इन विभागों में विशेषज्ञों की ड्यूटी लगने से मरीजों को राहत मिलेगी। उन्होंने नया पे कमीशन लागू करने के लिए सरकार का आभार जताया है।