फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Prepare DPRs for villages with a population of over 250 that lack road connectivity: Pathania

सड़क से वंचित 250 से ज्यादा आबादी वाले गांवोंं की बनाएं डीपीआर : पठानिया

Thu, 25 Jun 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Prepare DPRs for villages with a population of over 250 that lack road connectivity: Pathania
अधिकारियों को विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 250 से अधिक आबादी वाले सड़क से वंचित गांवों के लिए डीपीआर तैयार की जाए। उन्होंने यह बात जिला में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत आयोजित समीक्षा बैठक में कही। परिधि गृह डलहौजी में समीक्षा बैठक हुई। इसमें लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता उत्तरी क्षेत्र, अधीक्षण अभियंता डलहौजी वृत्त सहित विभाग के विभिन्न अधिकारियों ने भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रस्तावित चंबा चुवाड़ी टनल के निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा के पश्चात बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण पीपीपी मोड़ के तहत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चंबा जिला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत लगभग 551 करोड़ राशि वाली स्वीकृत 65 सड़क परियोजनाओं में से 61 का कार्य शुरू करने के लिए लेटर आफ इंटरेस्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष 4 सड़कों के निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने के लिए विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित उपमंडल अधिकारियों (एसडीएम), वन मंडल अधिकारियों (डीएफओ) तथा संबंधित कार्यान्वयन एजेंसियों को आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक औपचारिकताओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने को कहा। कुलदीप सिंह पठानिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed