फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Preparation to open center in Chamba for purchase of paddy and maize

Chamba News: धान-मक्की की खरीद के लिए चंबा में केंद्र खोलने की तैयारी

Fri, 18 Oct 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 18 Oct 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Preparation to open center in Chamba for purchase of paddy and maize
चंबा। जिले के किसानों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें धान और मक्की को बेचने के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कृषि उपज मंडी चंबा ने धान और मक्की खरीद केंद्र खोलने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

कांगड़ा की तर्ज पर भटियात में धान और चंबा में मक्की खरीद केंद्र खोला जाएगा। इससे किसानों को अपने जिले में ही इन फसलों को बेचने की सुविधा मिलेगी। जिला स्तर पर ही अच्छे दाम किसानों को मिल पाएंगे। कृषि उपज मंडी की ओर से इस तरह की पहल करने का मकसद किसानों को सुविधा देना है, जिससे वे जिला स्तर पर ही अपनी फसलें बेच सकें।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धान खरीद केंद्रों की कार्यप्रणाली को जानने के लिए कृषि उपज मंडी समिति चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर सहित समिति के अन्य सदस्यों ने जिला कांगड़ा स्थित धान खरीद केंद्र का दौरा किया। साथ ही केंद्र के संचालन संबंधित जानकारी हासिल की। उन्होंने जाना कि इन खरीद केंद्रों में किसानों से किस प्रकार धान की खरीद की जाती है। शीघ्र इसी तर्ज पर कृषि उपज मंडी समिति चंबा भटियात क्षेत्र में भी धान का खरीद केंद्र की स्थापना की जाएगी। जिला चंबा मक्की के उत्पादन में अग्रणी है। ऐसे में मक्की खरीद केंद्र की भी स्थापना कृषि उपज मंडी की ओर से की जाएगी। कृषि उपज मंडल चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने बताया कि कांगड़ा स्थित धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया गया है। जिले के भटियात में धान खरीद केंद्र और चंबा में मक्की खरीद केंद्र खोला जाएगा। इससे किसानों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed