{"_id":"664789df749b8efe0b01f857","slug":"pre-yoga-camp-will-be-held-in-chaugan-from-21st-may-to-20th-june-chamba-news-c-88-1-cmb1003-125142-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चौगान में 21 मई से 20 जून तक होंगे प्री योग शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चौगान में 21 मई से 20 जून तक होंगे प्री योग शिविर
Fri, 17 May 2024 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 17 May 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चंबा के ऐतिहासिक चौगान नंबर एक में आयुष विभाग चंबा की ओर से प्री योग शिविर लगाए जाएंगे।
21 मई से 20 जून तक लगाए जा प्री योग शिविर पूर्णतया निशुल्क होंगे। इनका आयोजन सुबह 6:00 से 7:00 के दौरान किया जाएगा। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ किरण शर्मा ने बताया कि आयुष विभाग चंबा की ओर से आयोजित किए जा रहे प्री योग शिविरों में किसी भी आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति निशुल्क भाग ले सकता है। डॉ. किरण शर्मा ने बताया कि 21 जून को जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन भी इसी स्थल पर आयुष विभाग की ओर से किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इन योग शिविरों का ज्यादा से ज्यादा लाभ हासिल करने की अपील की है। संवाद