फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pratibha checked arrangements in children's shelter

Chamba News: प्रतिभा ने बाल-बालिका आश्रम में जांची व्यवस्था

Mon, 16 Oct 2023 10:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 16 Oct 2023 10:16 AM IST
विज्ञापन
Pratibha checked arrangements in children's shelter
बच्चों के साथ भोजन करतीं सांसद प्रतिभा सिंह। संवाद - फोटो : samvad
पांगी (चंबा)। सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बाल-बालिका आश्रम किलाड़ का दौरा कर व्यवस्था जांची। उन्होंने बच्चों से संवाद भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को सोलर लैंप भी वितरित किए। दिन का भोजन बाल बालिका आश्रम में बच्चों के साथ किया। इस दौरान पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके उपरांत सांसद प्रतिभा ने पुस्तकालय भवन किलाड़ में सभी विभागीय अध्यक्षों के साथ विकासात्मक कार्यों को लेकर बैठक की। बैठक में सभी विभागों की ओर से क्षेत्र में किया जा रहे विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी। आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल ने सांसद प्रतिभा सिंह को पांगी घाटी के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।


प्रतिभा ने कहा कि पांगी घाटी में बिजली, सड़क और नेटवर्क की सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने भारत संचार निगम की ओर से लगवाए जाने वाले 15 मोबाइल टॉवरों के कार्य में तेज गति लाने के लिए उच्च अधिकारियों से बात करने का भरोसा दिया। लोक निर्माण विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। कुलाल और पुंटो सड़क मार्ग का कार्य विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। स्वयं सहायता समूह बनाने और स्थानीय उत्पाद जैसे गुरणु, काला जीरा, ठांगी आदि तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मिलने वाले जनजातीय भत्ते को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed