फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Population of 500 of Teesa-Do Panchayat in darkness since six days

Chamba News: छह दिन से अंधेरे में तीसा-दो पंचायत की 500 की आबादी

Sun, 15 Sep 2024 09:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Sep 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
Population of 500 of Teesa-Do Panchayat in darkness since six days
चुराह (चंबा)। तीसा-दो पंचायत में छह दिन से अंधेरा है। बिजली आपूर्ति बंद होने से ग्रामीण रात को अंधेरे में रहने पर मजबूर हैं। महिलाओं के लिए परिवार के लिए अंधेरे में खाना पकाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

अंधेरे में स्कूली विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। लोग घरों में रखे इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों का भी भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों में परस राम, सोभिया राम, परवेज खान, सूरज अली और प्यार दीन ने बताया कि तीसा-दो पंचायत में बिजली आपूर्ति छह दिनों से ठप पड़ी है। जब भी बिजली की आपूर्ति के लिए बोर्ड के कर्मचारी से बात की जाती है तो जवाब मिलता है कि जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस आश्वासन को सुनते छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक ग्रामीणों को अंधेरे से छुटकारा नहीं मिला है। इसलिए तीसा-दो पंचायत में रहने वाली 500 आबादी ने बोर्ड से मांग की है कि जल्द बंद पड़ी बिजली आपूर्ति को बहाल करवाया जाए। उधर, बोर्ड के सहायक अभियंता अमित ठाकुर ने बताया कि बिजली मुहैया करवाने वाला ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है। उसके स्थान पर शीघ्र ही नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed