{"_id":"44b2ea4304c46123777cb0de79f77e23","slug":"police-stricts-to-cleanness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी लगाने वालों को पुलिस ने दी सफाई रखने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी लगाने वालों को पुलिस ने दी सफाई रखने की हिदायत
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा बाजार में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस ने दुकानों से बाहर सामान की फड़ी सजाने वालों के चालान काटे। इसके अलावा दुकानदारों को अपनी दुकानों से बाहर सामान नहीं रखने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
बाजार में दुकानदारों द्वारा बढ़ रहे अतिक्रमण से लोगों का पैदल चलना मुश्किल होता जा रहा है। शुक्रवार सुबह सिटी पुलिस ने बाजार में जाकर सड़क के ऊपर सामान रखने वालों के चालान काटे। सिटी चौकी प्रभारी मनोज वालिया ने बताया कि पुलिस ने शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो दुकानदारों के चालान काटकर कोर्ट में पेश कर दिए हैं। इसके अलावा सभी दुकानदारों को दुुुकानों के अंदर ही अपना सामान रखने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस दौरान पोस्ट ऑफिस के साथ चौमीन मोमो की रेहड़ी लगाने वालों को भी सफाई रखने की हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि सरेआम कश लगाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए दो नंबर चौगान में पुलिस की टीम ने दबिश देकर सात चालान काटे। पुलिस ने करीब 700 रुपये जुर्माना भी वसूल किया है। उन्होंने कहा कि शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि शहर में पैदल चलने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन