फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Piles of sand were placed outside the school gate

Chamba News: स्कूल गेट के बाहर लगा दिए रेत के ढेर

Tue, 16 Apr 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Piles of sand were placed outside the school gate
कन्या विद्यालय की छात्राओं को स्टाफ हो हो रही दिक्कत
विज्ञापन

परिसर के बाहर बाइकें खड़ी होने से भी हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आदर्श राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा के मुख्यद्वार के बाहर की जगह को लोगों ने पार्किंग तो बनाया ही दिया है, अब यहां गृह निर्माण सामग्री भी फेंकी जा रही है। नतीजतन, छात्राओं और विद्यालय के स्टाफ को परिसर में पहुंचना या बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं, रेत और मिट्टी की वजह से अक्सर तेज हवाओं के कारण छात्राओं की वर्दी और बैग खराब हो जाते हैं। हैरत की बात है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से भी कई बार विद्यालय परिसर के मुख्यद्वार पर बाइकें खड़ी करने वालों को यहां बाइकें खड़ी न करने को लेकर चेताया गया लेकिन, अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। उस पर अब गृह निर्माण सामग्री के ढेर भी स्टाफ और छात्राओं की आवाजाही में बड़ी बाधा बन रहे हैं।

प्रबुद्धजनों विनय, राजकुमार, भूषण, हरीश कुमार, रमन, किशोरी आदि का कहना है कि स्कूल परिसर के बाहर बाइकों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके अलावा अब गृह निर्माण सामग्री के भी यहां पर ढेर लगने से विद्यालय में शिक्षारत छात्राओं, स्टाफ और स्थानीय लोगों की भी मुसीबतें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने विद्यालय के गेट के बाहर गृह निर्माण सामग्री फेंकने के लिए जैसे जगह ही चिह्नित कर रखी है। प्रबुद्धजनों ने नगर परिषद चंबा से स्कूल परिसर के बाहर गृह निर्माण सामग्री फेंकने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने और पुलिस अधीक्षक से स्कूल परिसर के बाहर पार्किंग स्थल बना कर बाइकें खड़ी करने वालों के चालान करने की भी मांग की है। उधर, नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी नीलम ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। बिना अनुमति के यदि कोई स्कूल परिसर के गेट के बाहर गृह निर्माण सामग्री के ढेर लगाता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि यदि ऐसी बात है तो इस दिशा में उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed