फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Picked up the patient in a five-kilometre palanquin and brought him home

मरीज को पांच किलोमीटर पालकी में उठाकर पहुंचाया घर

Tue, 17 May 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Picked up the patient in a five-kilometre palanquin and brought him home
जसोरगढ़ पंचायत के सलोह गांव से मालकी पर उठाकर मरीज को सड़क तक पहुंचाते परिजन और लोग। संवाद - फोटो : Chamba
चांजू (चंबा)। जिले की जसौरगढ़ पंचायत आज तक सड़क से नहीं जुड़ पाई है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि सलोह निवासी मंजूर मोहम्मद पुत्र राशिद मोहम्मद को टांडा अस्पताल से ऑपरेशन के बाद पांच किलोमीटर पैदल चलकर पालकी में उठाकर घर तक पहुंचाया गया। कई बार ग्रामीण सरकार से गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक लोगों को सड़क सुविधा नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की है। इस वीडियो को देखकर लोग कई तरह के कमेंट कर विभाग की कार्यप्रणाली को कोस रहे हैं।
ग्रामीणों खोजू राम, याकूब मोहम्मद, चतर सिंह, रोशन लाल, लौकी नंद, मजीद खान, लालदीन आदि का कहना है कि गांव का सड़क सुविधा से न जुड़ना लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क के अभाव में कई मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। विशेषकर स्कूली बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पंचायत प्रतिनिधियों, चुराह प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की गई लेकिन सड़क निर्माण तो दूर की बात, आज तक सर्वे तक नहीं हो पाया है। कहा कि सड़क बनने से जसौरगढ़ पंचायत के सलोह, नगाली, उतरोगा और भावला पंचायत के साथ लगते गांवों डांड और खंडयारू की 2,500 आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य अंजू देवी का कहना है कि सलोह गांव के लिए सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करके विभाग को भेज दिया गया है। विभाग की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद युद्धस्तर पर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि पंचायत की ओर से उन्हें प्रस्ताव मिलता है तो उस पर नियमानुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed