फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   PHC not opened in Khajjiar even after three decades

Chamba News: खज्जियार में तीन दशक बाद भी नहीं खुला पीएचसी

Tue, 16 Apr 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
PHC not opened in Khajjiar even after three decades
खज्जियार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दरकार
विज्ञापन

हर बार चुनाव में वादा कर भूल जाते हैं नेता
चंबा या डलहौजी का करना पड़ रहा है रुख
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। कहने को तो खज्जियार मिनी स्विटजरलैंड के नाम से भी विख्यात है लेकिन यहां आज दिन तक एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं खुल पाया है। इसके चलते पर्यटकों समेत स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को इलाज के लिए 25 किलोमीटर दूर चंबा मेडिकल कॉलेज या फिर 22 किलोमीटर दूर सिविल अस्पताल डलहौजी की दौड़ लगानी पड़ रही है। हैरानी की बात तो यह है कि खज्जियार में कई नेता सैर-सपाटे के लिए पहुंच चुके हैं लेकिन आज दिन तक किसी ने इस यहां सुविधा देने के लिए पहल नहीं की। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने नेताओं पर अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा कि नेता चुनावों के समय में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा तो कर जाते हैं, लेकिन अभी तक यहां स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुल पाया है। बहरहाल, उन्हें इलाज के लिए दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों चंद्रेश कुमार, कृष शर्मा, शैल्जा शर्मा, सनी कुमार, सोनू कुमार आदि का कहना है कि मामूली बीमारी पर उन्हें चंबा और डलहौजी का रुख करना पड़ रहा है। बताया कि वे पिछले तीन दशक से सरकार से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक सरकार की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात नहीं दी गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पर्यटन स्थल खज्जियार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए जिससे पर्यटकों और ग्रामीणों को सुविधा मिल सके।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल ठाकुर का कहना है कि यह मामला सरकार के ध्यान में है। कहा कि जल्द सरकार खज्जियार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात देगी।
विज्ञापन

जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज नरयाल का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। कहा कि कांग्रेस नेताओं ने जनता से वायदे तो किए हैं मगर अभी तक उन वायदों को पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed