{"_id":"65a572dd70ea321859024b86","slug":"phc-has-become-an-issue-of-leaders-and-a-dream-of-the-people-chamba-news-c-88-1-ssml1004-16533-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नेताओं का मुद्दा और लोगों का सपना बनकर रह गया पीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नेताओं का मुद्दा और लोगों का सपना बनकर रह गया पीएचसी
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में स्वास्थ्य केंद्र की जरूरत लोगों के लिए सपना और नेताओं के लिए सिर्फ मुद्दा बनकर रह गया है।
आलम ये है कि राजनेता महज आश्वासन देने तक ही सिमट कर रह गए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का अभाव अब एक मुद्दा बनकर रह गया है। पर्यटन स्थल खज्जियार पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के बाद भी पीएचसी निर्माण को लेकर कोई सर्वे तक नहीं हो पाया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बावजूद पीएचसी खोलने को लेकर कोई उचित प्रयास नहीं हो पाए हैं। हालांकि विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और सदर विधायक नीरज नैयर ने भी खज्जियार में कई बार पीएचसी खोलने की घोषणा की है लेकिन, आज दिन तक यहां पीएचसी की सुविधा लोगों को नसीब नहीं हो पाई है।
एक वर्ष पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने खज्जियार का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने लोगों को यह आश्वासन दिया था कि खज्जियार में पीएचसी का निर्माण किया जाएगा। पीएचसी का निर्माण तो दूर अभी तक सर्वे तक नहीं किया गया है। लोगों का आरोप है कि आज दिन तक न तो कांग्रेस और न ही भाजपा सरकार खज्जियार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा दे पाई है। नेताओं को लोगों की याद चुनाव के दौरान ही आती है। खज्जियार में पीएचसी खुलने से खज्जियार, कोहलड़ी, सिंगी, रठियार, बख्तपुर सहित अन्य पंचायतों की करीब 25,000 की आबादी को लाभ मिलेगा है।
स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा के बाद पूरी उम्मीद थी कि खज्जियार में पीएचसी की सुविधा मिलेगी जिससे चंबा और डलहौजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा लेकिन, अब यह उम्मीद टूट चुकी है। -अनूप कुमार
विज्ञापन
एक वर्ष पहले स्वास्थ्य मंत्री खज्जियार पहुंचे थे। उन्होंने यह आश्वासन दिया था कि पीएचसी निर्माण किया जाएगा। निर्माण तो दूर सर्वे तक नहीं हुआ है। इससे ग्रामीण खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। -विक्रम नरूला
खज्जियार को नाम तो मिनी स्विट्जरलैंड दिया गया है लेकिन, आज दिन तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा क्षेत्र के लोगों नहीं मिल पाई है। राजनेता भी लोगों को आश्वासन देकर चले जाते हैं। -शैल्जा शर्मा
क्षेत्र की जनता को कांग्रेस और भाजपा सरकार ने वोट के लिए इस्तेमाल किया है। दोनों सरकारों में से किसी ने भी खज्जियार में पीएचसी खोलने के लिए उचित प्रयास नहीं किए हैं। इससे लोगों में भारी रोष है। -अमित शिगांरी
सदर विधायक नीरज नैयर ने बताया कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को प्रस्ताव भेजा गया है।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार को इसके बारे में अवगत करवाया गया है। मंजूरी मिलने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कपिल शर्मा ने बताया कि इस बाबत उच्चाधिकारी को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।