{"_id":"64c0100bb8bbd0385e0a6424","slug":"people-started-dancing-on-jcb-as-soon-as-they-reached-the-road-in-the-village-chamba-news-c-88-1-ssml1006-3865-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गांव में सड़क पहुंचते ही जेसीबी पर चढ़कर नाचने लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गांव में सड़क पहुंचते ही जेसीबी पर चढ़कर नाचने लगे लोग
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
चम्बा फटाफट
जेसीबी में बैठकर डांस करते ग्रामीण।संवाद
Link Copied
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के सिंगा गांव में सड़क पहुंचते ही लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोग खुशी में जेसीबी के पंजे पर चढ़कर नाचने लगे। पहली बार सड़क सुविधा से जुड़े सिंगा गांव के लोगों की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी। जेसीबी ऑपरेटर को ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही डीजे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। गांव में नाचने-गाने का दौर देर रात तक चलता रहा। ग्रामीणों की खुशी में जेसीबी चालक भी इतना घुलमिल गया कि उसने जेसीबी के पंजे पर आधा दर्जन लोगों को हवा में उठा दिया। ग्रामीण भी पंजे पर बैठकर नाचने लगे। सड़क का निर्माण पंचायत की तरफ से करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
पहले सिंगा गांव के लोगों को तीन किलोमीटर रोजाना पैदल सफल करना पड़ता था लेकिन अब सड़क बनने से लोगों को सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों तेज राम, होशियारा राम, विकराल, रवि और हंसराज ने बताया कि सड़क सुविधा से जुड़ने के लिए ग्रामीणों ने ऐसा कोई दरवाजा नहीं छोड़ा जहां पर उन्होंने सड़क बनाने के लिए दस्तक न दी हो। ग्रामीणों को हर बार आश्वासन ही मिलते। ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पंचायत ने सड़क बनवाने का बीड़ा उठाया। पंचायत प्रधान गुड्डी देवी ने बताया कि सिंगा गांव तक सड़क बनना काफी जरूरी था। सड़क न होने से ग्रामीणों को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। अब ग्रामीणों को सड़क के साथ वाहन सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।