{"_id":"5f108b1b8ebc3e636e6ba511","slug":"people-protest-sgainst-patch-work-in-bhenera-kolka-road-chamba-news-sml338605153","type":"story","status":"publish","title_hn":"भनेरा-कोलका मार्ग पर पैच वर्क के नाम पर की जा रही धांधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भनेरा-कोलका मार्ग पर पैच वर्क के नाम पर की जा रही धांधली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। भनेरा-कोलका संपर्क मार्ग पर चल रहे पैच वर्क के कार्य पर पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि सड़क पर गड्ढों को भरने के लिए किए गए पैच वर्क में नाममात्र तारकोल डाली जा रही है। इसकी वजह से सड़क के गड्ढों से लोगों को कोई राहत नहीं मिल पाई है।
समस्या को लेकर ग्रामीण लोनिवि को भी अवगत करवा चुके हैं। मगर कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है।
पंचायत के उपप्रधान कमलेश, वार्ड सदस्य बीना देवी, वार्ड मेंबर राजू दौलत राम, बिट्टू राम, छोटा राम, अशोक, संदीप कुमार, सुनील कुमार, गौतम, दिनेश, रोहित, मनोज कुमार, आशीष, राज कुमार और सन्नी ने बताया कि भनेरा-कोलका मार्ग पर इन दिनों सड़क के गड्ढों को भरने के लिए पैच वर्क का काम चल रहा है।
विज्ञापन
मगर कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। गड्ढों को सही तरीके से नहीं भरा जा रहा है। बल्कि गड्ढों को भरने के नाम पर सड़क को काला किया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने पैच वर्क कार्य की पूरी जांच करवाकर पूरी गुणवत्ता को ध्यान में रखकर ही काम करवाने की बात कही है।
लोनिवि के वर्क इंचार्ज मान सिंह ने बताया कि भनेरा से जुंगाली तक पैच वर्क डाले थे, उसे उखाड़ दिया गया है। यहां दोबारा से पैच वर्क किया जा रहा है। ताकि गड्ढों को उचित तरीके से भरा जा सके।