फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   people enjoyed at Khajjiar

ग्रामीणों ने प्रधान संग किया खज्जियार का भ्रमण

Tue, 06 Jul 2021 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
people enjoyed at Khajjiar
खज्जियार (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की औरा पंचायत के तीस लोगों के दल ने पर्यटन स्थल खज्जियार का भ्रमण किया। पंचायत प्रधान ने ग्रामीणों के सहयोग से युवतियों और अन्य लोगों को खज्जियार का भ्रमण करवाने की योजना बनाई। इसके तहत मंगलवार को पंचायत के तीस लोगों का दल भ्रमण के लिए खज्जियार पहुंचा, जहां लोगों ने जमकर मौज-मस्ती की। युवतियों, महिलाओं और अन्य लोगों ने हिमाचली गीतों पर खज्जियार झील मैदान में जमकर ठुमके भी लगाए। इस दौरान पर्यटक भी खुद को उनके साथ मौज-मस्ती करने से रोक नहीं पाए।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान सोनू देवी ने बताया कि पंचायत जिले के दुर्गम क्षेत्र में पड़ती है। ऐसे में उनकी पंचायत की कुछ युवतियां खज्जियार देखने की मांग कर रही थीं। युवतियों को खज्जियार के दर्शन करवाने के लिए उन्होंने पंचायत के तीस लोगों का दल तैयार किया, जिन्हें पर्यटन स्थल खज्जियार का भ्रमण करवाया गया। इस अवसर पर संजय कुमार, सपना देवी, नीतू, काजल, वंदना, पिंकी, विजय सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed