फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   people did not remove their vechles fron Chaugan

चौगान नंबर तीन से लोगों ने नहीं हटाए वाहन

Thu, 22 Jul 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
people did not remove their vechles fron Chaugan
चंबा मैदान में खड़े किए गए वाहन।
चंबा। चौगान नंबर तीन वीरवार को भी खाली नहीं हो पाया है। नगर परिषद के आदेशों के बावजूद वाहन चालकों ने अपने वाहन नहीं हटाए। जबकि, वीरवार को नगर परिषद की मोहलत के अनुसार अंतिम दिन था। बहरहाल, अब नगर परिषद ने इस पर और सख्ती करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। नगर परिषद ने एसडीएम सहित पुलिस थाने को कड़ी कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगर परिषद ने गत सप्ताह वाहन चालकों को 22 जुलाई तक अपने वाहन हटाने के लिए आदेश दिए थे। बावजूद इसके वीरवार को वाहन चौगान नंबर तीन से चालकों ने नहीं हटाए। ऐसे में अब नगर परिषद ने उपमंडलीय प्रशासन और पुलिस से सख्त कार्रवाई की अपील की है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने बताया कि वीरवार को वाहन हटाने का अंतिम दिन था लेकिन, चालकों ने वहां से अपने वाहन नहीं हटाए। कहा कि इसके बारे में एसडीएम और एसएचओ को अवगत करवाया गया है और वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुजारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed