{"_id":"56dd89ef4f1c1b63138b4598","slug":"people-comes-at-charousi-temple-bharmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर के चौरासी मंदिर में लगा शिवभक्तों का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर के चौरासी मंदिर में लगा शिवभक्तों का तांता
ब्यूरो, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि के दिन चौरासी परिसर में शिव के भक्तों की सुबह से काफी आमद रही। सोमवार के दिन चौरासी परिसर पर मणिमहेश मंदिर व धर्मराज मंदिर के अलावा चौरासी परिसर के देवी-देवताओं को विशेष रूप से सजाया गया था।
विज्ञापन
शिव भक्तों की टोलियां सोमवार के दिन चौरासी स्थित शिवलिंग की पूजा अर्चना करती रहीं। इस मौके पर कई भक्तों ने मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं के लिए फल इत्यादि के भंडारे भी लगाए। वहीं दूसरी ओर मंदिर परिसर के अंदर दोपहर बाद शिव प्रसाद के रूप में घोटा बांटा गया। जिसे ग्रहण करने के लिए काफी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर चौरासी मंदिर परिसर में मणिमहेश व धर्मराज मंदिर में नियमित पूजा अर्चना के साथ विशेष रूप चार पहर मंदिर की घंटी बजती रही। इस विशेष पूजा को देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं। यह विशेष पूजा सोमवार की रात दस बजे, बारह बजे, दो बजे व चार हुई।
विज्ञापन
उधर, इस अवसर पर विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा बीते दो दशकों से महाशिवरात्रि की शाम को शिव नुआला का आयोजन भी किया। जिसमें शिव के गुर ने भरमौर क्षेत्र में वर्ष भर समृद्धि बने रहने के संकेत दिए। वहीं शिव नुआले में पारंपरिक एंचड़ी गायन को भी लोगों ने खूब सराहा। मणिमहेश मंदिर के पुजारी पंडित हरि शरण शर्मा व धर्मराज मंदिर के पुजारी पंडित लक्ष्मण दत्त शर्मा ने बताया कि वह महाशिवरात्रि के अवसर पर चौरासी मंदिर समूह को विधिवत पूजा के लिए सजाया गया था। यहां भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिव पूजन किया है।
विज्ञापन