फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People are looking for parking places, people are parking their cars in the park.

Chamba News: नप ढूंढ रही पार्किंग के ठिकाने, लोग पार्क में खड़ी कर रहे गाड़ियां

Wed, 18 Dec 2024 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 18 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
People are looking for parking places, people are parking their cars in the park.
चंबा। शहर के वार्डाें में जहां पार्किंग का अभाव है तो वहीं, कुछ लोगों ने हरदासपुरा स्थित पार्क को पार्किंग स्थल बना दिया है। इस बीच स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस पार्क में पार्किंग स्थल बनाकर नगर परिषद आय अर्जित कर सकती है। हालांकि अभी तक कोई सकारात्मक पहल करती नजर नहीं आ रहा है। जानकारी के अनुसार नगर परिषद चंबा के तहत आते हरदासपुरा चौक स्थित पार्क पिछले करीब पांच साल से बदहाली पर आंसू बहा रहा है। नगर परिषद चंबा की ओर से इसकी कोई सुध नहीं ली गई है।
विज्ञापन


लिहाजा, खेलने के लिए बना पार्क अब अवैध पार्किंग के रूप में तबदील होता नजर आ रहा है। रोजाना यहां दर्जनों वाहन बिना किसी शुल्क के पार्क हो रहे हैं। हरदासपुरा स्थित पार्क में 20 गाड़ियां आराम से पार्क हो सकती है। यहां खंड विकास कार्यालय चंबा, कृषि उपनिदेशक कार्याल, खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय भी है। ऐसे में यहां आने वाले लोग वाहन पार्क कर सकते हैं और नगर परिषद निर्धारित शुल्क वसूल सकती है।
विज्ञापन


यह मामला ध्यान में नहीं है। इस बारे में जल्द ही उचित पहल की जाएगी और सही निर्णय लिया जाएगा।
दिलीप कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed