फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pensioners angry over non-payment of dearness allowance installments

Chamba News: पेंशनरों में महंगाई भत्ते की किस्तें न देने पर रोष

Wed, 06 May 2026 03:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 06 May 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
Pensioners angry over non-payment of dearness allowance installments
हमीरपुर में 11 मई को हाेगी राज्य स्तरीय आपात बैठक
विज्ञापन

हिम आंचल पेंशनर्स संघ की बनीखेत में हुई मासिक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ की मासिक बैठक मंगलवार को बनीखेत खंड के अध्यक्ष मदन लाल अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा कर भविष्य की रणनीति तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 मई को हमीरपुर में संघ की राज्य स्तरीय आपात बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के प्रधान, महासचिव और प्रत्येक खंड के प्रधान और महासचिव अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। पेंशनरों ने राज्य सरकार की ओर से महंगाई भत्ते की किस्तें न देने पर रोष प्रकट किया गया। बैठक में डीए के अंतर को लेकर भी मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि जहां केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए दे रही है वहीं, राज्य सरकार मात्र 45 प्रतिशत पर रुकी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते पर रोक लगा रखी है। इससे पेंशनरों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि महंगाई भत्ते की बकाया किस्तों का भुगतान जल्द नहीं किया गया तो पेंशनर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कड़ा विरोध किया। सदस्यों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने से पहले जनता को विश्वास में लिया जाना चाहिए। प्रीपेड और पोस्टपेड का झंझट खत्म कर महीने के बाद रीडिंग के आधार पर ही बिल आना चाहिए। नए मीटरों की कीमत उपभोक्ता के बिल में डालना सरासर गलत है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लंबे समय से लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान अविलंब किया जाए। साथ ही साल 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को उनके देय लाभ अभी तक नहीं मिले हैं। इसको लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। सदस्यों ने बनीखेत से डलहौजी तक बैरियर लगाए जाने का भी आग्रह किया है। बैठक में प्रकाश चंद, पवन चंद, देव राज, मदन और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed