फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pension for the elderly, the postman who defrauded consumers of Rs 2.64 lakhs has been dismissed.

Chamba News: बुजुर्गों की पेंशन, उपभोक्ताओं के 2.64 लाख डकारने वाला डाकिया बर्खास्त

Wed, 15 May 2024 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 May 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Pension for the elderly, the postman who defrauded consumers of Rs 2.64 lakhs has been dismissed.
चंबा। बुजुर्गों की पेंशन समेत खातों के पैसे हड़पने के मामले में डाक विभाग ने एक डाकिये को बर्खास्त कर दिया है। डाकिये पर ग्रामीण क्षेत्रों में 69 खाता धारकों के दो लाख 64 हजार 300 रुपये हड़पने का आरोप लगा था।
विज्ञापन

विभाग की जांच में ये आरोप सही पाए गए हैं। साथ ही आरोपी डाकिये की ओर से भी जांच में सहयोग न करने की बात सामने आई है। ऐसे में जांच पूरी होने के बाद अब विभाग ने डाकिये को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उप डाकघर साहो के अधीन शाखा डाकघर बाट में सेवारत डाकिया उपभोक्ताओं से खातों में पैसे जमा करवाने के नाम पर लोगों से पैसा ले जाता था। इस पैसे को वह उपभोक्ताओं के खाते में जमा करवाने के बजाय अपनी जेब भरता रहा। इसका खुलासा तब हुआ, जब गांव की एक महिला ने डाकिये को 3400 रुपये खाते में जमा करवाने के लिए दिए।डाकिये ने पैसे तो ले लिए, लेकिन इन्हें महिला के खाते में जमा नहीं करवाया। कुछ समय बाद महिला ने डाकघर जाकर पासबुक अपडेट करवाई तो देखा कि इसमें 3400 रुपये जमा नहीं हुए थे।उनके खाते से पहले भी कई बार पैसे निकालने की उन्हें जानकारी मिली। इसके बाद महिला ने जिला डाकघर में डाकिये की शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद विभाग ने अपने स्तर पर निरीक्षक स्तर की जांच करवाई। प्रारंभिक जांच में यह घोटाला सही पाया गया। इसके बाद विभाग ने मंडल स्तरीय जांच करवाई। जिला डाकघर के अधीक्षक ने तफ्तीश की। आरोपी डाकिये को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए 9 अप्रैल, 16 अप्रैल, 29 अप्रैल और 8 मई को बुलाया गया, लेकिन आरोपी ने व्यक्तिगत सुनवाई में किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया। इसके बाद डाकिये पर लगे आरोपों को सही पाया गया।


उधर, जिला डाकघर चंबा के अधीक्षक संजय कुमार ठाकुर ने बताया कि शाखा डाकघर बाट में कार्यरत डाकिये पर 69 खाता धारकों के पेंशन और डाक विभाग के अन्य खातों में पैसे जमा करवाने और पैसे निकालने के आरोप सही पाए गए हैं। व्यक्तिगत सुनवाई में भी डाकिये ने सहयोग नहीं किया। उसे बर्खास्त कर दिया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed