फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Peace meal workers will express their anger by holding a gate meeting today

पीस मील कर्मचारी आज गेट मीटिंग कर जताएंगे रोष

Sat, 21 Aug 2021 07:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Peace meal workers will express their anger by holding a gate meeting today
हड़ताल पर बैठे परिवहन निगम पीस मील कर्मचार संघ चंबा के पदाधिकारी। - फोटो : Chamba
चंबा। जिले में पीस मील कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गई। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार और निगम प्रबंधन ने पीस मील मंच एकता के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए नहीं बुलाया है।
विज्ञापन

प्रबंधन के रवैये से निराश पीस मील कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग को पूरा करने के प्रयास नहीं होते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों विनोद कुमार, मान सिंह, रोहित कुमार, सुधीर कुमार, राज कुमार, रविंद्र कुमार, सुरेश कुमार, खेप सिंह, सदीक ने बताया कि पूर्व सरकार ने पीस मील कर्मचारियों के लिए अनुबंध नीति शुरू की थी लेकिन, अपरिहार्य कारणों से 2017 से इस पॉलिसी को लागू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार को समस्त पीस मील कर्मचारी गेट मीटिंग कर रोष प्रकट करेंगे। 25 और 26 अगस्त को अपनी मांग के समर्थन में कर्मशाला में भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन से मांग की है कि जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed