फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Paver path construction started on Khajjiar Bainsla Marg

खज्जियार बैंसला मार्ग पर पेवर पथ निर्माण शुरू

Fri, 05 Nov 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Paver path construction started on Khajjiar Bainsla Marg
खज्जियार-बैंसका मार्ग पर पेवर पाथ कार्य में जुटे कामगार। - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। अब खज्जियार-बैंसका मार्ग चकाचक होगा। इस सड़क पर लोक निर्माण विभाग की ओर से पेवर पाथ का काम शुरू कर दिया है। चरणबद्ध तरीके इसका काम होगा। दो किलोमीटर तक पेवर बिछाए जाएंगे। इस कार्य में करीब दस लाख की राशि व्यय की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण काफी समय से इस बारे में लोकनिर्माण विभाग से मांग कर रहे थे। बहरहाल अब लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। इससे खज्जियार की सुंदरता पर भी चार चांद लगेंगे। इस मार्ग से बैंसका गांव के ग्रामीण आवाजाही करते हैं। मगर खज्जियार के समीप मार्ग पर बारिश के दौरान पानी इकट्ठा हो जाता था।
विज्ञापन

कीचड़ से आवाजाही करने वाले ग्रामीणों को भी परेशानियां पेश आ रही हैं। खज्जियार पंचायत के उपप्रधान अमर चंद और ग्रामीण अशोक कुमार, सुभाष कुमार, मनीष कुमार, मदन लाल, अनिल भल्ला, सतीश कुमार और धर्म चंद का कहना है कि पेवर पाथ का कार्य होने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। मार्ग पर कीचड़ और पानी से छुटकारा मिल जाएगा। कार्य शुरू करने के लिए ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग चंबा का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मीत कुमार का कहना है कि पेवर पाथ का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से यह काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed