फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patients will soon get ICU facility in the medical college

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों को जल्द मिलेगी आईसीयू की सुविधा

Sat, 21 Mar 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 21 Mar 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Patients will soon get ICU facility in the medical college
सरकार ने अपने बजट में की इसकी घोषणा, जल्द शुरू होगा कार्य
विज्ञापन

दुर्घटना व गंभीर बीमारी वाले मरीजों को मिलेगा इसका लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में जल्द ही मरीजों को आईसीयू की सुविधा मिलेगी। प्रदेश ने अपने बजट में इसका प्रावधान किया है। अभी तक मेडिकल कॉलेज में एक भी आईसीयू नहीं है।
इस कारण आपातकालीन परिस्थिति में मरीजों को जीवनदायिनी मशीनों की सुविधा नहीं मिल पाती। ऐसी परिस्थिति में मरीजों को न चाहते हुए भी डॉक्टरों को टांडा रेफर करना पड़ता है। ऐसे में आकांक्षी जिले में आईसीयू बनने से गंभीर रूप से बीमार मरीजों को तो लाभ मिलेगा, साथ ही दुर्घटना में घायल होने वाले गंभीर मरीजों को भी इसका लाभ होगा। यह आईसीयू मेडिकल कॉलेज के नए भवन में बनाया जा सकता है जहां नया भवन बनकर तैयार है। सरकार कभी भी वहां पर मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट कर सकती है। जिले की पौने छह लाख आबादी गंभीर बीमारी का इलाज पाने के लिए यहां निर्भर रहती है। इसके अलावा जिले में होने वाली दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को भी उपचार के लिए यहीं लाया जाता है। ऐसे में आईसीयू की सुविधा ऐसे मरीजों के लिए संजीवनी का कार्य करेगी। इसके अलावा सरकार ने मेडिकल कॉलेज के स्किल और कैथ लैब बनाने का भी प्रावधान किया है। इन लैबों में बनने से मरीजों की जांच की व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिलेगा। अभी तक सरकार ने बजट में इन सुविधाओं की घोषणा की है। अब देखना होगा कि यह घोषणाएं कब तक पूरी होती हैं।
विज्ञापन

--
सरकार ने चंबा में पैट स्कैन को शुरू करने के लिए भी अपने बजट में घोषणा की है। हालांकि, इसकी घोषणा सरकार ने पहले भी की थी। लेकिन, अभी तक मरीजों को यह सुविधा चंबा में नहीं मिल पाई है। ऐसे में अब दोबारा से हुई घोषणा से मरीजों को आस की नई किरण जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed