फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patients who are getting Pantop injection by purchasing it from outside.

Chamba News: बाहर से खरीदकर पैनटॉप इंजेक्शन लगवा रहे मरीज

Tue, 08 Oct 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 08 Oct 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Patients who are getting Pantop injection by purchasing it from outside.
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के आपातकालीन कक्ष में आने वाले मरीजों को खरीदकर पैनटॉप इंजेक्शन लगवाना पड़ रहा है। आपातकालीन कक्ष में एक महीने से इस इंजेक्शन का स्टॉक खत्म है।
विज्ञापन

इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को अधिकतर यही इंजेक्शन लगाया जाता है। हैरानी की बात है कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन मरीजों को पेश आ रही समस्या का समाधान करने में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। मरीजों को मुफ्त लगने वाले इंजेक्शन के लिए 100 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में आने वाले 100 मरीजों में से 80 मरीजों को यह इंजेक्शन दर्द से राहत दिलाने के लिए लगाया जाता है। छाती से लेकर अन्य दर्द में राहत देने के लिए डॉक्टर मरीज को यह इंजेक्शन लगाते हैं।
विज्ञापन


तीमारदारों में अशोक कुमार, हंसराज, सुरेंद्र, भाग चंद, रवि कुमार, प्यार चंद, देवी सिंह और योगराज ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में 24 घंटे मरीजों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं। ऐसे में इस वार्ड में दवाई या इंजेक्शन का स्टॉक खत्म होना मरीजों की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को समय रहते इस दिशा में उचित कदम उठाने की आवश्यकता है, जिससे चंबा जिले के मरीजों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विशाल महाजन ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में खत्म इंजेक्शन का स्टॉक मुहैया करवाने के लिए कंपनी को ऑर्डर दिया जा चुका है। जल्द ही इंजेक्शन की सप्लाई पहुंच जाएगी। मरीजों की सुविधा को लेकर बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed