फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patients are suffering due to doctors' strike

डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज हो रहे बेहाल

Tue, 22 Feb 2022 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 09:59 PM IST
विज्ञापन
Patients are suffering due to doctors' strike
डॉक्टरों की हड़ताल के चलते ओपीडी के बाहर परेशान बैठे लोग। - फोटो : Chamba
चंबा। डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल के कारण मेडिकल कॉलेज चंबा की महिला ओपीडी के बाहर दो घंटे फर्श पर बैठकर गर्भवती महिलाएं डॉक्टर का इंतजार करती रहीं। अस्पताल में महिलाओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि कुछ महिलाओं को दो घंटे तक खड़े रहकर चेकअप करवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। दो घंटे के बाद जब डॉक्टर ओपीडी में पहुंचे तो पहले जांच करवाने के लिए एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं ने कोविड नियमों को भी दरकिनार कर दिया, जो कोरोना काल में उनके लिए खतरनाक भी बन सकता है। यही हाल, शिशु, हड्डी, नेत्र और मेडिसन ओपीडी के बाहर भी रहा। यहां भी मरीज दो घंटे तक डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान मरीजों को जहां बैठने के लिए स्थान नजर आया, वहीं जाकर बैठ गए। वहीं, पेन डाउन हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने गेट मीटिंग करके आगामी रणनीति बनाई।
विज्ञापन

मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. दिलबाग सिंह ने बताया कि डॉक्टर सरकार से पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में वेतन देने की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने तक उनकी हड़ताल चलती रहेगी। भविष्य में अगर ओपीडी सेवाएं बंद होती हैं तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। क्योंकि डॉक्टरों ने पहले ही सरकार को इसके बारे में सचेत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed